🔥 TRENDING वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने व... गुरुवा चौक में बिना नंबर प्लेट वाली गा... पिता की हत्या के आरोप में पत्नी और बेट... Ella Langley Dominates CMA Awards 2026... Shanaya Kapoor Confirms 'Student of th... Fujifilm Launches Half-Digital, Half-F...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

हिंडौन में 'अपना घर आश्रम' ने 85 मानसिक रोगियों का एक दिवसीय शिविर में उपचार किया

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 19 Nov 2026, 06:43 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत करौली जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई ने 'अपना घर आश्रम' में 85 प्रभुजियों का परीक्षण और उपचार किया, जिससे उनके स्वास्थ्य में तेज सुधार हुआ।

हिंडौन सिटी में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई, करौली द्वारा 'अपना घर आश्रम' में एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में आश्रम में रह रहे 85 प्रभुजियों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श एवं उपचार दिया गया।

मनोचिकित्सक डॉ. प्रेमराज मीना ने बताया कि मानसिक तनाव, अवसाद और सिज़ोफ्रेनिया जैसी गंभीर मानसिक बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति सोचने-समझने में परेशानी आने एवं सुध-बुध खोने के कारण अपने घर से बहुत दूर, लावारिस और अत्यंत दयनीय हालत में पहुंच जाते हैं तथा विक्षिप्त जीवन जीने को मजबूर होते हैं। उन्होंने कहा कि 'अपना घर आश्रम' इस दिशा में बेहद सराहनीय और पुनीत कार्य कर रहा है।

सूचना मिलते ही ऐसे असहाय लोगों को संस्था की एम्बुलेंस से आश्रम लाया जाता है, जहाँ उनके बेहतर खान‑पान और निःशुल्क उपचार की व्यवस्था से उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होता है। पूर्णतः स्वस्थ होने पर संस्था द्वारा उन्हें ससम्मान वापस उनके परिवारों को सौंप दिया जाता है।

संस्था प्रभारी राकेश गोयल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि जिले या आसपास के क्षेत्रों में कोई भी प्रभुजी दीन‑हीन, जीर्ण‑शीर्ण या लावारिस हालत में घूमता हुआ दिखाई दे, तो तुरंत 'अपना घर आश्रम' को सूचित करें, ताकि समय पर उनकी देखभाल की जा सके। उन्होंने सभी से "नर सेवा ही नारायण सेवा" की इस मुहिम में भागीदार बनकर पुण्य कमाने एवं यथासंभव सहयोग देने का आह्वान किया। इस विशेष मानसिक स्वास्थ्य शिविर में डॉ. रजनीश कुमार, साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल और सीआरए गौरव शर्मा सहित आश्रम के सेवादारों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
📲Get App