🔥 ट्रेंडिंग सदरी ग्राम पंचायत चुनाव: युवा नेता दिन... नवादा के गांधी मैदान में 13 अक्टूबर को... सोई कलां में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्... जेके लोन अस्पताल में परिजनों के ठहरने... अशोक नगर से इंदौर एयरपोर्ट तक 7 दिवसीय... बीदर में भक्ति और श्रद्धा के साथ संपन्...
11 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

हेडलाइन: अवैध शराब मामले में दो और गिरफ्तार, पहले 8 आरोपी जा चुके हैं जेल

✍️ रिपोर्टर: Devendra Kumar Poya 🗓 11 अक्टू. 2026, 07:24 PM 👁 29
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर जिले से बड़ी खबर है। भानुप्रतापपुर पुलिस ने अवैध शराब में मिलावट की आशंका से जुड़े मामले में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में पहले ही आठ आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

दरअसल, 8 सितंबर को पुलिस ने ग्राम बसंत नगर, नारायणपुर स्थित एक किराए के मकान से विभिन्न ब्रांडों की हजारों खाली शराब की बोतलें, पौवे, स्टीकर, होलोग्राम और ढक्कन बरामद किए थे। मौके से जम्मू स्पेशल व्हिस्की के 30 भरे पौवे भी जब्त किए गए थे।

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुरुषोत्तम गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, और इंद्रजीत गुप्ता उर्फ गोलू, उम्र 24 वर्ष, दोनों निवासी गरियाबंद, के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, जब्त सामग्री का इस्तेमाल अवैध शराब में मिलावट और अनधिकृत पैकेजिंग के लिए किए जाने की आशंका है। मामले में अपराध क्रमांक 186/26 के तहत संबंधित धाराओं में विवेचना जारी है।


यह कार्रवाई एसपी निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के तहत की गई। कार्रवाई में भानुप्रतापपुर पुलिस और कांकेर साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।

कांकेर पुलिस हेल्पलाइन नंबर: 94791-55125।

उत्तर बस्तर कांकेर से रिपोर्ट।
📲Get App