घरेलू विवाद में महिला के साथ मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
योगापट्टी। थाना क्षेत्र के हथिया गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर योगापट्टी पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, हथिया गांव निवासी मनोज ठाकुर की पत्नी बंदना देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में परिवार के कुछ सदस्यों पर गाली-गलौज करने, मारपीट करने और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, घरेलू विवाद को लेकर पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़ गया और उनके साथ मारपीट की गई। महिला ने अपने आवेदन में आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस संबंध में योगापट्टी थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।