🔥 TRENDING पटना सिटी क्षेत्र में फार्मेसी काउंसिल... 10 Christians Sentenced to Jail in Utt... Sikkim Lottery Winner Becomes a Millio... Mizoram Records 27% Drop in New HIV In... ಪೂಜ್ಯರ 79ನೇ ಹುಟ್ಟುಹಬ್ಬದ ಸಂದರ್ಭದಲ್ಲಿ ತು... નર્મદા કલેક્ટર કચેરી ખાતે જિલ્લા કક્ષા...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

घर से नाराज होकर सवाई स्टेशन पहुंचा यूपी का बालक

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 25 Nov 2026, 07:30 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गंगापुर सिटी | सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर अकेले घूम रहे उत्तर प्रदेश के 11 वर्षीय बालक को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सुरक्षित संरक्षण में लेकर चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत गश्त के दौरान प्रधान आरक्षक अमर सिंह फौजदार ने प्लेटफॉर्म एक के वेटिंग हॉल के पास बालक को अकेले देखा। पूछताछ में उसन े घर से नाराज होकर बिना बताए आन े की बात कही। जवान उस े आरपीएफ पोस्ट लेकर आए, जहा ं उप निरीक्षक जयप्रकाश बघेल ने बातचीत की। बालक ने अपना नाम सानू और घर शामली जिले में बताया।

सूचना पर पहुंच े चाइल्ड हेल्पलाइन सवाई माधोपुर के प्रतिनिध ि हनुमान सैनी व मुकेश वर्मा को औपचारिकताओं के बाद बालक सुपुर्द कर दिया गया। अभियान के तहत आरपीएफ स्टेशन परिसर में मिलने वाले जरूरतमंद बच्चों को सुरक्षित आश्रय व सहायता पहुंचाती है।
📲Get App