🔥 ट्रेंडिंग बाढ़ अनुमंडल के मोकामा और घोसवरी में स... प्रगराज में शिक्षा के नाम पर जुल्म की... इकौना में कल से शुरू होगा सीतादार मेला... असम के मुख्यमंत्री ने 600 करोड़ रुपये... असम के सीएम डॉ. सरमा ने नई असम हाउस का... असम के मुख्यमंत्री ने दिल्ली के द्वारक...
23 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार,

✍️ रिपोर्टर: Ashish Bhatt 🗓 23 नव. 2026, 06:22 PM 👁 36
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, हंसिया बरामद*

*गोरखपुर,चौरी चौरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई हंसिया बरामद हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान उदय ईश्वर और उसके पुत्र राणा उर्फ नागेश्वर के रूप में हुई है। दोनों चौरा गांव, थाना चौरी चौरा के निवासी हैं।
पुलिस के मुताबिक, 21 नवंबर की रात करीब आठ बजे दोनों अभियुक्त वादी के घर पहुंचे और वादी व उनकी चाची पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित की तहरीर पर थाना चौरी चौरा में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति के नेतृत्व में उप निरीक्षक अशोक शर्मा की टीम ने रविवार को दोनों को हंसिया समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
📲Get App