🔥 TRENDING બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
घर में घुसे चोरों ने बक्सा-सूटकेस का ताला तोड़ा, नकदी व जेवरात समेत सामान चोरी
Crime

घर में घुसे चोरों ने बक्सा-सूटकेस का ताला तोड़ा, नकदी व जेवरात समेत सामान चोरी

✍️ Reporter: Manoj Kumar 🗓 18 Aug 2026, 10:37 PM 👁 50
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

महिला ने चोरों को देखकर शोर मचाना शुरू कर

लहसुना। लहसुना थाना क्षेत्र के चपौर गांव में एक घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के दौरान घर में महिला अकेली थी। सामान गिरने की आवाज सुनकर महिला की नींद खुल गई। उसने अज्ञात लोगों को घर में देखकर शोर मचाया तो चोर उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों के पहुंचने के बाद महिला को कमरे से बाहर निकाला गया।

घटना को लेकर चपौर गांव निवासी प्रियजीत ने लहसुना थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रात करीब डेढ़ बजे घर में घुसे चोर

पीड़ित परिवार के अनुसार घटना 16 अगस्त की देर रात करीब डेढ़ बजे की है। प्रियजीत की मां घर में अकेली सो रही थीं। इसी दौरान अचानक घर में सामान गिरने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर उनकी नींद खुली तो उन्होंने घर में शोर सुनकर चोरों ने महिला के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और मौके से भाग निकले।

ग्रामीणों के पहुंचने पर सुरक्षित निकली महिला

महिला के शोर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घर पहुंचकर कमरे में बंद महिला को बाहर निकाला। इसके बाद घर की जांच करने पर सामान अस्त-व्यस्त मिला और बक्सा एवं सूटकेस के ताले टूटे हुए पाए गए।

17 हजार रुपये समेत जेवरात चोरी

थाने में दिए आवेदन के अनुसार, चोर घर में रखे बक्से और सूटकेस का ताला तोड़कर करीब 17 हजार रुपये नकद ले गए। इसके अलावा सोने की एक चेन, चांदी की एक जोड़ी पायल, चांदी की अन्य वस्तुएं तथा एक चांदी का सिक्का चोरी होने की बात कही गई है। चोरी गए सामान की कुल कीमत का आकलन अभी स्पष्ट नहीं किया गया है।

अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़ित की ओर से 17 अगस्त को लहसुना थाना में लिखित आवेदन दिया गया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, संदिग्ध गतिविधियों और स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है।

घटना के बाद गांव में लोगों के बीच दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने रात के समय पुलिस गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटना का जल्द उद्भेदन करने की मांग की है।
📲Get App