🔥 TRENDING पुणे पोलिसांची धडक कारवाई; दोघांना अटक... Village Councils in Chhattisgarh Bar C... Punjab Dear 50 Ranger Sunday Lottery R... Roundglass Academy clinches dramatic w... Punjab distributes 5 lakh property own... Train Services to Southern Assam, Thre...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

घर की बाड़ी में उगा रखा था गांजा! उजियारा अभियान में पुलिस ने पकड़े 2 पौधे, 95 हजार का माल जब्त

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 29 Nov 2026, 07:31 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत हल्बा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घर की बाड़ी में गांजा की खेती करने वाले 47 वर्षीय आरोपी राजकुमार टेकाम को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम टिकरापारा में आरोपी के घर की बाड़ी से गांजा के 2 हरे पौधे बरामद किए गए। इनका कुल वजन 1 किलो 900 ग्राम और अनुमानित कीमत 95 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 225/2026, धारा 20(क), 8 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, एएसपी योगेश साहू के मार्गदर्शन और एसडीओपी हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में की गई।
📲Get App