🔥 ट्रेंडिंग खानपुर पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस क... स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से आत्मनिर्भर... टेलर स्विफ्ट ने VMAs 2026 में शीर्ष पु... अडम ब्रॉडी ने ‘फ्री पॅलेस्टाईन’ का समर... टेलर स्विफ्ट ने MTV VMAs 2026 में वीडि... वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ने वाले दो...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

गयाजी शहर के तुलसी उद्यान और विष्णुपद मंदिर के समीपलखनपुरा में निःशुल्क सेवा शिविर का उद्घाटन

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 26 सित. 2026, 07:24 PM 👁 29
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी शहर स्थित तुलसी उद्यान और विष्णु पद मंदिर के समीप स्थित लखनपुपुरा में माता के स्मृति में निःशुल्क सेवा शिविर का उद्घाटन मंत्री श्रवण कुमार और बेलागंज विधायक मनोरमा देवी ने संयुक्त रूप से किया

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गयाजी में सेवा और श्रद्धा की मिसाल, मंत्री श्रवण कुमार व विधायक मनोरमा देवी ने किया उद्घाटन


गया पितृपक्ष मेले के अवसर पर गयातुलसी शहर के तुलसी उद्यान, विष्णुपद मंदिर स्थित लखनपुरा समीप माता-पिता की स्मृति में निशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया।बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, बेलागंज विधायक मनोरमा देवी, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पटेल और नगर प्रखंड चंदौती की प्रमुख सुचिता रंजनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में देश के विभिन्न हिस्सों से गयाजी पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल, चाय, बिस्कुट सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने श्रद्धालुओं की सेवा को पुण्य का कार्य बताते हुए आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष में देशभर से लोग अपने पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण करने गयाजी आते हैं। ऐसे में उनकी सेवा करना महत्वपूर्ण है।
नगर प्रखंड चंदौती के उप प्रमुख सतीश पटेल ने बताया कि माता-पिता की स्मृति में पिछले दस वर्षों से अधिक समय से लगातार यह सेवा शिविर लगाया जा रहा है। हजारों श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराना ही शिविर का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और इस सेवा कार्य को आगे भी जारी रखने की शुभकामनाएं दीं।
📲Get App