Religion
गयाजी पहुंचे विधानसभाध्यक्ष
विदेश यात्रा से लौटते ही गयाजी पहुंचे विधानसभाध्यक्ष डॉक प्रेम कुमार
गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
विदेश यात्रा से लौटते ही गयाजी पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, पितृपक्ष मेले के सेवा शिविरों का किया निरीक्षण
गया। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार विदेश यात्रा से लौटते ही शुक्रवार को गयाजी पहुंचे और विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए विभिन्न सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर संचालकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
डॉ. प्रेम कुमार सबसे पहले सेवार्थ फाउंडेशन के शिविर पहुंचे। फाउंडेशन की ओर से तीर्थयात्रियों के लिए चिकित्सा सुविधा, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने फाउंडेशन के सचिव उपेंद्र कुमार यादव से शिविर में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और सेवा कार्य के लिए उनकी सराहना की।
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष मगध सब्जी प्रसंस्करण एवं वितरण सहभागी संस्था के स्टॉल पर पहुंचे। संस्था के चेयरमैन पप्पू चंद्रवंशी ने उन्हें शिविर के माध्यम से तीर्थयात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
डॉ. प्रेम कुमार ने सुकन्या वेलफेयर एसोसिएशन तथा आर्किटेक्ट एंड इंजीनियर एसोसिएशन, गया के स्टॉल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी संस्थाओं द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस दौरान डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गयाजी पहुंचते हैं। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से लगाए गए सेवा शिविरों से तीर्थयात्रियों को चिकित्सा, पेयजल सहित कई जरूरी सुविधाएं मिल रही हैं। ऐसे सेवा कार्यों से श्रद्धालु गयाजी से बेहतर अनुभव और सकारात्मक संदेश लेकर लौटते हैं।
वहीं, सेवार्थ फाउंडेशन के सचिव उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उनके शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सेवार्थ फाउंडेशन लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। संस्था की ओर से स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सेवा के कार्य किए जा रहे हैं और पितृपक्ष मेले के दौरान भी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शिविर लगाया गया है।