🔥 TRENDING Lite Bite Foods launches first hybrid... Punjab ex-sarpanch shot in land disput... Assam STF Arrests Second Man Allegedly... Assam Revives Dibrugarh River Route wi... Assam Restarts Dibrugarh–Dhaka Cargo V... Jharkhand Announces 2026 School Holida...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

गयाजी में ड्रोन हेलीकॉप्टर से तीर्थयात्रियोपर्फूलों कि बारिश

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 05 Oct 2026, 07:50 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी के विष्णुपद और देवघाट पर आसमान से बरसे फुल नगर निगम गयाजी कि पहल से श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
गयाजी में ड्रोन हेलीकॉप्टर से तीर्थयात्रियों पर फूलों की बारिश, मेयर-डिप्टी मेयर ने किया श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत व सम्मान

विष्णुपद मंदिर और देवघाट पर आसमान से बरसे फूल, नगर निगमकी पहल से श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

गयाजी। पितृपक्ष मेला के दौरान गयाजी पहुंचे देश-विदेश के तीर्थयात्रियों के स्वागत और सम्मान में सोमवार को गया नगर निगम की ओर से विशेष पहल की गई। विष्णुपद मंदिर और फल्गु नदी के देवघाट पर मौजूद श्रद्धालुओं पर ड्रोन हेलीकॉप्टर के जरिए फूलों की बारिश कर उनका भव्य स्वागत किया गया। अचानक आसमान से फूलों की बारिश होते देख श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। देखते ही देखते विष्णुपद मंदिर परिसर और फल्गु तट का माहौल भक्तिमय हो गया। पुष्पवर्षा का दृश्य श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना रहा।

इस दौरान नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, डिप्टी मेयर चिंता देवी तथा पूर्व डिप्टी मेयर एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव विष्णुपद मंदिर और देवघाट पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का फीडबैक लिया। इसके साथ ही ड्रोन हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया।

ड्रोन हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का सम्मान : मेयर

मेयर गणेश पासवान ने कहा कि ड्रोन हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत और सम्मान करना गयाजी की अतिथि सत्कार की परंपरा का प्रतीक है। पितृपक्ष के दौरान देश-विदेश के अलग-अलग हिस्सों से लाखों श्रद्धालु अपने पूर्वजों के पिंडदान और तर्पण के लिए गयाजी पहुंचते हैं। यहां आने वाला प्रत्येक तीर्थयात्री हमारे लिए अतिथि के समान है। इसलिए उनका सम्मान और स्वागत करना हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि गयाजी आने वाले श्रद्धालु अपने साथ धार्मिक आस्था और भावनाएं लेकर आते हैं। ऐसे में नगर निगम की कोशिश है कि उन्हें बेहतर माहौल और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, घाटों की सफाई, आवागमन समेत अन्य नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जनप्रतिनिधि और नगर निगम की टीम लगातार मेला क्षेत्र में घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है।

मेयर ने कहा कि पितृपक्ष मेला गयाजी की धार्मिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। श्रद्धालुओं के स्वागत में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। इसी भावना के साथ विष्णुपद मंदिर और देवघाट पर ड्रोन हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर तीर्थयात्रियों का अभिनंदन किया गया।
📲Get App