🔥 ट्रेंडिंग केसी वेणुगोपाल बोले-मोदी के सामन े सरे... स्वामित्व अधिकार योजना से मिली नई उड़ा... करमावास-पट्टा गांव में पोलिंग पार्टी क... ડૉ. પ્રવીણભાઈ તોગડિયાનો માંડવી બાલકૃષ્... उदयपुर मे ं सीआई को हटान े की मांग पर... સુરતમાં અડાજણના વેપારીને 23.38 લાખની છ...
25 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

गयाजी में बाइक चोर गिरोह का खुलासा

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 25 अक्टू. 2026, 09:16 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी जिला के मुफसिल थाना क्षेत्र में चोरी कि बाइक के साथ चार लोग गिरफ्तार

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गयाजी में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, चार आरोपित गिरफ्तार

एसआईटी ने छह बाइक की जब्त, तीन चोरी की बाइक बरामद; गिरफ्तार आरोपितों में एक नाबालिग भी शामिल

गया। बिहार के गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक चोरी कि घटना की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बाइक चोरी के मामलों में संलिप्त चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल छह बाइक जब्त की हैं। इनमें तीन बाइक चोरी की बताई जा रही हैं, जबकि अन्य तीन बाइक का इस्तेमाल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में किया जाता था।

रविवार को मुफस्सिल थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में वजीरगंज कैंप के डीएसपी अभिनव कुमार ने पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के उद्भेदन और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था। इसके बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की।

पुलिस टीम ने जांच और छापेमारी के दौरान चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। पूछताछ और आरोपितों की निशानदेही पर छह बाइक जब्त की गईं। पुलिस अब जब्त की गई बाइकों के संबंध में आवश्यक जांच कर रही है, ताकि उनके मालिकों और चोरी से जुड़े अन्य मामलों की जानकारी जुटाई जा सके।

डीएसपी अभिनव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की उम्र करीब 19 से 22 वर्ष के बीच है। सभी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपितों में एक विधि विवादित बालक भी शामिल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बाइक चोरी की घटनाओं में अन्य लोगों की भी संलिप्तता है या नहीं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बाइट अभिनव कुमार, डीएसपी, वजीरगंज कैंप, गया।
📲Get App