🔥 TRENDING Punjab Government to Mark Bhagat Singh... Four Men Booked for Harassment of Girl... "મન કી બાત પ્રાકૃતિક કૃષિ કે સાથ" India Records Fewer Road Crashes but R... Opposition protests detention of CJP a... Mid-Day Affirms India Remains a Solid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
गयाजी के मोहनपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने व्यापारी से लुटे रुपए
Crime

गयाजी के मोहनपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने व्यापारी से लुटे रुपए

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 15 Sep 2026, 07:54 PM 👁 58
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र में कार सवार अपराधियों नए पिकअप से समान लाने जा रहे एक व्यापारी से लुटे दो लाख दस हजार रुपए घटना कि जानकारी मिलते ही मोहनपुर थानाध्यक्षअजीत कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर मामले कि छानबीन करने में जुट गए

गया में किराना व्यापारी से 2.10 लाख की लूट

पहले पीछा किया, फिर रास्ता रोककर लूटा 2.10 लाख: ब्रेजा सवार बदमाशों ने पिकअप रुकवाकर व्यापारी से की मारपीट, चाबी छीनी और फरार

जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े भरी दुपहरी में किराना व्यापारी से 2 लाख 10 हजार रुपए लूट लिए। बदमाश सफेद रंग की ब्रेजा कार से आए थे। पहले व्यापारी के पिकअप वाहन का पीछा किया। इसके बाद गणेशचक गांव के पास आगे से आकर पिकअप को रोक दिया। हथियार के साथ चार-पांच बदमाश नीचे उतरे। व्यापारी और चालक के साथ मारपीट की। इसके बाद व्यापारी के पास रखे 2.10 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मोहनपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी है। नाकेबंदी भी की गई है आने-जाने वाले वाहनों की भी जांच की जा रही है। लेकिन पुलिस को अबतक कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस छानबीन करने में।जुटी है। बोधगया एसडीपीओ भी मौके पर पहुंची हैं। वह भी अपने स्तर से पड़ताल कर रही हैं।

इटमा बाजार से ही पीछा कर रही थी ब्रेजा
व्यापारी जयराम केसरी किराना दुकान के लिए सामान खरीदने गया जा रहे थे। वह पिकअप वाहन से जा रहे थे। पिकअप चालक शंकर पासवान के अनुसार, इटमा बाजार से ही सफेद रंग की ब्रेजा कार उनका पीछा कर रही थी।
कार को रास्ते में पिकअप ने साइड दिया और वह आगे निकल गई। इससे उन्हें शक नहीं हुआ। कुछ दूर आगे जाने के बाद गणेशचक गांव के पास वही ब्रेजा कार अचानक सामने आ गई। बदमाशों ने पिकअप के आगे अपनी कार खड़ी कर रास्ता रोक दिया।

हथियार दिखाकर व्यापारी और चालक को पीटा

पिकअप रुकते ही ब्रेजा से चार-पांच लोग नीचे उतरे। उनके हाथ में हथियार थे। बदमाशों ने व्यापारी जयराम केसरी के साथ मारपीट शुरू कर दी। व्यापारी ने विरोध किया तो चालक शंकर पासवान को भी पीटा गया। बदमाशों ने पहले पिकअप की चाबी अपने कब्जे में ली। इसके बाद व्यापारी के पास मौजूद 2 लाख 10 हजार रुपए लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश ब्रेजा कार से फरार हो गए।

एसडीपीओ ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी

लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इलाके के अलग-अलग मोड़ पर वाहनों की जांच की जा रही है।
मामले की जानकारी मिलने पर बोधगया डीएसपी मधु कुमारी भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने व्यापारी और चालक से घटना की जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।
📲Get App