🔥 TRENDING Police nab bike thief Nakh Meena in As... गोपलगढ़ पहाड़ी सड़क पर शिवा गूर्ज़र(भै... दिल्ली में दो बम विस्फोट, दो व्यक्तियो... महिला आरक्षण आधी आबादी कि भागीदारी कि... लखनऊ में नमो नमो क्रांति फाउंडेशन का स... विधानसभा चुनाव से पूर्व सियासी हलचल ते...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

गयाजी जिला के आमस थाना क्षेत्र में अपराधियों ने

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 29 Nov 2026, 05:13 PM 👁 23
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गयाजी अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

आमस में बेखौफ अपराधियों का तांडव ! पुष्पांजलि ज्वेलर्स के संचालक चाचा-भतीजे को बनाया निशाना, हथियार के बल पर लाखों के जेवरात लूटकर फरार हुए 6 से 8 नकाबपोश बदमाश ! 24 घंटे में गिरफ्तारी का एसपी ग्रामीण ने दिया भरोसा !


गया जिले के आमस में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने पुष्पांजलि ज्वेलर्स के संचालक चाचा और भतीजे को निशाना बनाते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि दुकान बंद कर दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी दुकान से कुछ ही दूरी पर पहले से पीछा कर रहे 6 से 8 अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। हथियार का भय दिखाकर जेवरात लूटे और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात सेजेवरात लुट कर हुए फरार इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में भारी आक्रोश है। कारोबारियों का कहना है कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से अब व्यवसाय करना भीहथियार के बल पर मुश्किल होता जा रहा है। दुकानदारों ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
इधर, मामले को लेकर एसपी ग्रामीण दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। उन्होंने 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास करने का भरोसा दिया है। अब सवाल यह है कि आखिर आमस में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं और पुलिस कब तक इस लूटकांड का खुलासा कर पाती है?


बाइट दिव्यांजलि जायसवाल, एसपी ग्रामीण, गया
रिपोर्
📲Get App