अपराध
गया में गोली मारकर लुट कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन
गया के मुफसिल थाना क्षेत्र में गोली मारकर हुई लुट कांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया
गया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
गया में गोली मारकर लूटकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार; 3 लाख रुपये, दो कार और 9 मोबाइल बरामद
गया। गया के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गोली मारकर लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन किया है। मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दो कार, तीन लाख रुपये और नौ मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को पशु बेचकर औरंगाबाद लौट रहे लोगों की गाड़ी को डीएवी स्कूल से करीब 500 मीटर आगे लाइब्रेरी के पास बदमाशों ने रोक लिया। लूटपाट के दौरान विरोध करने पर दो लोगों को गले और मुंह में गोली मार दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति के पैर में गोली मारकर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया गया। इसके बाद बदमाश रुपये और मोबाइल लेकर नवादा की ओर फरार हो गए।
मुफस्सिल थाना कांड संख्या 1216/26 दर्ज कर एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद चालक सहित रवि कुमार और दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों की निशानदेही पर शर्मा बाजार में छापेमारी कर लूट की राशि, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई। एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
बाइट : सुशील कुमार ,वरीय पुलिस अधीक्षक गया