धर्म
गाय को राष्ट्रमाता का दिलाने कि मांग यात्रा पर निकला 12साल का मासूम
गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने कि मांग को लेकर बोधगयासे 1200किलोमीटर कि दूरी पैदल तय कर दिल्ली पहुंचेगा मासूम यशराज
बोधगया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए 1200 किलोमीटर की यात्राबोध गपर निकला 10 साल का मासूम यशराज। गाय की मूर्ति से सजा रथ खुद खींचकर बोधगया से दिल्ली पहुंचेगा। पिता भी बेटे के इस संकल्प में दे रहे हैं साथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर अपनी मांग रखने की है इच्छा।
जिस उम्र में बच्चे स्कूल और खेलकूद में व्यस्त रहते हैं, उस उम्र में बोधगया का 10 वर्षीय यशराज अनोखे संकल्प के साथ दिल्ली के लिए निकल पड़ा है। 10 नवंबर को बोधगया मठ से उसने अपनी 1200 किलोमीटर की यात्रा शुरू की। गाय की मूर्ति से सजा विशेष रथ वह खुद खींचकर दिल्ली ले जाएगा। इस सफर में उसके पिता भी साथ हैं।
यशराज इससे पहले सात साल की उम्र में बोधगया से अयोध्या तक 500 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर चुका है। आठ साल की उम्र में 9 हजार किलोमीटर की यात्रा कर नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नौ साल की उम्र में 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा भी पूरी की।
यशराज बताता है कि चारधाम यात्रा के दौरान तमिलनाडु में गायों की हत्या देखकर उसके मन में संरक्षण का विचार आया। अब वह प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी मांग रखना चाहता है।
बाइट यशराज, बच्चा
बोधगया में ढाबा चलाने वाले पिता प्रकाश कुमार गुप्ता भी बेटे के इस संकल्प में पूरा साथ दे रहे हैं। उनका कहना है कि गायों की हत्या रोकने और संरक्षण के उद्देश्य से यह यात्रा शुरू की गई है।
बाइट2: प्रकाश कुमार गुप्ता, पिता
10 साल के यशराज का हौसला और अनोखा संकल्प लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। अब देखना होगा कि उसकी आवाज दिल्ली तक पहुंचकर कितना असर दिखाती है।