🔥 TRENDING Indian Idol Star Praises Gujarat Garba... Central Minister Shivraj Singh Chauhan... NABARD Mahotsav Attracts 19,000 Visito... England Opener Zak Crawley Extends Con... Revanth Reddy Urges Nationwide Unity t... IMD Issues Yellow Warning for 18 Odish...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गोविंदगढ़ में 15 वार्डों में 59 प्रत्याशी मैदान में वार्ड 6 और 7 में सबसे ज्यादा उम्मीदवार

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 16 Oct 2026, 06:56 AM 👁 7
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गोविंदगढ़ में 15 वार्डों में 59 प्रत्याशी मैदान में, वार्ड 6 और 7 में सबसे ज्यादा उम्मीदवार
वार्ड 1 और 5 में सबसे कम प्रत्याशी, 22 अक्टूबर को होगा मतदान
गोविंदगढ़। पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को चुनावी तस्वीर साफ हो गई। दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी के बाद गोविंदगढ़ के 15 वार्डों में कुल 59 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। अब सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटेंगे।
अधिकांश वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं, कुछ वार्डों में आम आदमी पार्टी (आप), राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी से मुकाबला बहुकोणीय हो गया है।
प्रत्याशियों की संख्या के लिहाज से वार्ड संख्या 6 और 7 में सबसे अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके विपरीत वार्ड संख्या 1 और 5 में सबसे कम प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट होने से अब चुनाव प्रचार में तेजी आने की संभावना है।
जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 22 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके लिए चुनावी तैयारियां जारी हैं। चुनाव परिणाम 20 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
📲Get App