🔥 TRENDING Land Subsidence at CCL's Lancaster Hos... Cyclonic Circulation Triggers Rain Ale... Kerala M.Pharm Mop Up Allotment 2026:... Goodreturns Releases Onam Bumper Lotte... Hyderabad Gold Prices Dip on Sep 28, R... Telangana Govt Takes Steps to Resolve...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
गोवंश हत्या की घटना के बाद प्रशासन सख्त, बिना लाइसेंस चल रही 19 मीट दुकानों पर लगाया ताला।

गोवंश हत्या की घटना के बाद प्रशासन सख्त, बिना लाइसेंस चल रही 19 मीट दुकानों पर लगाया ताला।

✍️ Reporter: Dhan singh 🗓 12 Sep 2026, 01:47 PM 👁 36
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गोवंश हत्या की घटना के बाद प्रशासन सख्त, बिना लाइसेंस चल रही 19 मीट दुकानों पर लगाया ताला।

पोकरण। पोकरण में गोवंश हत्या की घटना के बाद प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। नगरपालिका पोकरण द्वारा शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 अवैध मीट दुकानों को सीज कर दिया गया।

नगरपालिका अधिकारियों के अनुसार ये सभी दुकानें बिना वैध लाइसेंस के संचालित हो रही थीं। कार्रवाई के दौरान दुकानों के शटर पर सील लगाकर लाल टेप चस्पा की गई। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध रूप से मीट बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App