Crime
गोवर्धन पूजा पर जुआ खेलते 5 गिरफ्तार, ₹1.80 लाख की सामग्री जब्त
Watch on:
📘 Facebook
कांकेर। गोवर्धन पूजा पर्व के दौरान जुआ खेलने वालों के खिलाफ कोरर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम कुर्री में नर्सरी के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि कुछ लोग मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने जुआ फड़ से ₹4,190 नगद, 5 मोबाइल और 2 मोटरसाइकिल सहित कुल ₹1,80,190 की सामग्री जब्त की है। साथ ही ताश के 52 पत्ते भी बरामद किए गए।
पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में दीक्षांत गोटा, कौशल कोर्चे, अरुण कोर्चे, हेमलाल यादव और दुर्गेश कोरेटी शामिल हैं। सभी ग्राम कुर्री के निवासी हैं।