Religion
गोवर्धन पूजा और मंगलवार के संयोग पर श्री मंशा पूर्ण मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किए हनुमान जी के दर्शन
Watch on:
📘 Facebook
मंगलवार को हनुमान मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, पूजा-अर्चना के साथ गरीबों को बांटा प्रसाद
उरई (जालौन)। गोवर्धन पूजा और मंगलवार का विशेष संयोग होने के चलते आज उरई स्थित श्री मंशा पूर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही भक्तों का मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर हनुमान जी महाराज के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। इस अवसर पर कई श्रद्धालुओं ने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को प्रसाद वितरित कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर में हर मंगलवार की तरह इस बार भी छोटा सा मेला लगा, जहां लोगों की आवाजाही बनी रही। धार्मिक आस्था और भक्ति के माहौल में श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दिनभर मंदिर में भक्तों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।