ग्वालियर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की
ग्वालियर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6 प्रकरण दर्ज
जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, संग्रहण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 नवंबर 2026 को विभाग की टीम ने गोकुलपुर चक, गिरवाई क्षेत्र, लधेड़ी, घाटीगांव और डबरा में दबिश देकर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के आदेशानुसार, आबकारी उपायुक्त श्री संदीप शर्मा के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। गोकुलपुर चक गांव की पहाड़ी पर स्थित कंजर डेरे में आबकारी बल ने सामूहिक दबिश देकर संदिग्ध स्थानों की तलाशी ली। हालांकि, यहां कोई अवैध मदिरा बरामद नहीं हुई।
वहीं, गिरवाई रोड स्थित बॉबी गुर्जर ढाबे से 12 पाव देशी प्लेन मदिरा, घाटीगांव में कमल आदिवासी के आधिपत्य से 18 पाव देशी प्लेन मदिरा और लधेड़ी क्षेत्र से 15 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त की गई। डबरा शहर की बाथम कॉलोनी में रणवीर सिंह राणा की दुकान से 23 पाव देशी मसाला मदिरा बरामद की गई।
इसके अलावा डबरा के ग्राम चिरपुरा में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई के दौरान लगभग 1300 किलोग्राम गुड़ लाहन बरामद किया गया। विभागीय टीम ने परीक्षण के लिए इसका सैंपल सुरक्षित रखा और शेष गुड़ लाहन को मौके पर नष्ट कर दिया।
आबकारी विभाग के अनुसार, पूरी कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 6 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। कार्रवाई आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रवीण उपाध्याय के निर्देशन में की गई। इसमें अन्य सहायक जिला आबकारी अधिकारियों, वृत्त उपनिरीक्षकों और कार्यपालिक स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध नियमित गश्त एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
#gwalior
#IllegalLiquor
Collector Office Gwalior
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav