राजनीति
ग्वालियर में 7 अक्टूबर को होगी 'सेवा ज्योति संकल्प यात्रा' की शुरुआत, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधन
यहाँ देखें:
📘 Facebook
प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने निर्देश दिया कि 'सेवा ज्योति संकल्प यात्रा' पूरी भव्यता के साथ निकाली जाए। 7 अक्टूबर को कृषि विश्वविद्यालय में जिला स्तरीय सभा होगी, जहाँ पीएम मोदी प्रातः 9:45 बजे वर्चुअली संबोधित करेंगे।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति संकल्प यात्रा' का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में प्रातः 9 बजे से होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रातः 9:45 बजे वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि यह यात्रा पूरी भव्यता और गरिमा के साथ जिला मुख्यालय से जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों तक पहुँचे।
समारोह में प्रदेश के मंत्रिगण, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि एवं समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिक उपस्थित होंगे। मुख्य समारोह के पश्चात जिला स्तरीय ज्योति से विकासखंड स्तर के लिए तैयार किए गए रथों की ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। इसके बाद विधानसभावार रथ अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना होंगे, जहाँ ये रथ उत्साह और उमंग के साथ भ्रमण करेंगे।
तैयारियों की समीक्षा बैठक में प्रदेश के उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया और ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इसके साथ ही संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, प्रभारी आईजी असित यादव, कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह और नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री सिलावट ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं यातायात व्यवस्था के पुख्ता प्रबंधन किए जाएं। उन्होंने आग्रह किया कि सामाजिक, साहित्यिक, धार्मिक और खेलकूद समेत समाज के सभी वर्ग इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भागीदारी करें। कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि विधानसभा स्तर पर जाने वाली ज्योति कलश यात्रा के लिए सभी प्रबंधन कर लिए गए हैं, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की तैयारियों पूर्ण होने की जानकारी दी।