🔥 TRENDING ତ୍ରି-ଶକ୍ତି ଚାମ୍ପିୟନ ଟ୍ରଫି-୨୦୨୬: କାଲିମେ... Harpreet's spell dismantles Chhattisga... Self‑styled healer arrested for raping... ગીરનાર પંથકમાં સિંહોની સુરક્ષિત અવરજવર... Indian Hockey Team Arrives in Jalandha... Thousands Gather in Ludhiana for Sunit...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

ग्वालियर हादसे में 10 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिजनों को दी 4-4 लाख रुपये की सहायता

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 19 Oct 2026, 08:10 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सातऊ ग्राम पंचायत स्थित शीतला माता मंदिर के समीप हुए दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और प्रत्येक परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

ग्वालियर जिले की सातऊ ग्राम पंचायत स्थित शीतला माता मंदिर के समीप शनिवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों को गहरे दुख में डुबो दिया है, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई। इस कठिन घड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के निवास पर पहुँचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव, वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष (शहर) श्री जयप्रकाश राजौरिया और भाजपा जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) श्री प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी मृतकों के निवास पर पहुँचे। सभी ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। साथ ही शोक संतृप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य शासन की ओर से तात्कालिक सहायता के रूप में 10 मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चैक भी सौंपे।

शीतला माता मंदिर के समीप हुई इस दुर्घटना में दिवंगत स्व. सरला तोमर (गुड़ीगुड़ा का नाका), स्व. दिव्यांशु कुशवाह (महेशपुरा, सिकंदर कंपू), स्व. सतेन्द्र सिंह गुर्जर (महलगांव), स्व. प्रिंस उर्फ छोटू जाटव (ठाठीपुर चौहान प्याऊ), स्व. नीतेश (निकेश) उर्फ रितेश (दुल्लपुर), स्व. हेमंत राठौर (शिवनगर गदाईपुरा), स्व. पवन राठौर (गदाईपुरा), स्व. लव त्यागी (गदाईपुरा), स्व. अमन त्यागी (गदाईपुरा) एवं स्व. अशोक त्यागी (गदाईपुरा) के निवास पर पहुँचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिजनों को सांत्वना दी।
📲Get App