🔥 ट्रेंडिंग मोबाइल चार्जर विवाद में झुलसी महिला का... Jio सेंटर में करीब 10 AC के आउटडोर यून... રાજ્ય સરકાર અને સુરત મહાપાલિકાએ સર્થાન... સેબરકાંઠા જિલ્લામાં સેવા સંકલ્પ અભિયાન... ଶିଶୁ ବିକାଶ ସମତି ଗୁଡ଼ାରୀ ତରଫରୁ ପୋଷଣ ମାସ... வேலூர் மாவட்டத்தில் மதுபோதையில் தகராறி...
06 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

ग्वालियर: भितरवार से आरोन थाने की कमान संभालेगी सब इंस्पेक्टर बालवीर मावई

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 06 अक्टू. 2026, 09:49 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस विभाग के नवीनतम स्थानांतरण आदेशों के तहत भितरवार थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर बालवीर मावई को आरोन थाने की कमान सौंपी गई है। उन्होंने आरोन थाना पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया।

ग्वालियर, आरोन। पुलिस विभाग में थाना प्रभारियों के स्थानांतरण के क्रम में भितरवार थाना प्रभारी रहे सब इंस्पेक्टर बालवीर मावई को अब आरोन थाने की कमान सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बालवीर मावई ने आरोन थाना पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने पर थाना स्टाफ सहित स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इससे पहले बालवीर मावई भितरवार थाने में थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। विभागीय बदलाव के तहत उन्हें आरोन थाने का प्रभार सौंपा गया है।

नए थाना प्रभारी के सामने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी।
📲Get App