🔥 TRENDING વાગરાના જોલવા ગામે ‘નો ડ્રગ્સ ઇન ભરૂચ’... Axis Bank Q2 profit surges 38% on halv... JD(U) leader Anant Singh mentioned in... NDTV Rajasthan airs video exposing mat... સાવરકુંડલામાં યુવકે અગમ્ય કારણોસર ગળાફ... ધારી-અમરેલી રોડ પરના ભયજનક વળાંકને દૂર...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

ग्वालियर: आंतरी पुलिस ने क्रेटा कार से 10 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की, तीन आरोपी फरार

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 17 Oct 2026, 10:01 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्वालियर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आंतरी थाना क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट की क्रेटा कार से 10 पेटी देशी शराब जब्त की है। कार सवार तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह के निर्देशानुसार, ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में, 17.10.2026 को थाना आंतरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक काले रंग की क्रेटा कार, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी है, जौरासी तिराहे से आंतरी की ओर आ रही है और उसमें शराब की पेटियां हैं।

सूचना पर अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर ने थाना प्रभारी आंतरी को टीम बनाकर सूचना की तस्दीक करने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आंतरी निरीक्षक गीतेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जौरासी की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक काली क्रेटा कार आती दिखी। पुलिस को देखकर कार में सवार तीन व्यक्ति कार को सड़क पर छोड़कर गली में भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके।

पुलिस द्वारा कार को थाने लाया गया और तलाशी लेने पर पीछे की डिग्गी में देशी प्लेन शराब की 10 पेटी (कॉर्टून) मिलीं। प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर की प्लास्टिक शीशी थीं, जिनकी कुल कीमत लगभग 40,000 रुपये आंकी गई है। कार की डिग्गी में पेटियों के नीचे कार की दो नंबर प्लेटें भी मिलीं, जिन पर 'एमपी07-एएच-5314' लिखा था। यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी नंबर प्लेट हटाकर अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे।

आरोपियों के इस कृत्य को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत संज्ञेय अपराध मानते हुए, पुलिस ने क्रेटा कार, 10 पेटी अवैध देशी शराब और दोनों नंबर प्लेटें जब्त कर ली हैं। थाना आंतरी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 140/26 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गीतेश शर्मा, प्रआर. संजीव निगम, प्र.आर. आरिफ मोहम्मद, आर. सत्यपाल और सैनिक देवेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।
📲Get App