राजनीति
गांव वालों का कहना है कि अधिकारी फर्जी वोटिंग करवा रहे हैं
गांव वालों का कहना कि प्रशासन के अधिकारी हाथ पकड़ कर वोट दिलवा रहे हैं
घंटियाली में मतदान प्रक्रिया पर गंभीर सवाल, ग्रामीणों ने अधिकारियों पर जबरदस्ती वोट डलवाने के लगाए आरोप
घंटियाली (पंचायत समिति नाचना): जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव के दौरान घंटियाली गांव में मतदान प्रक्रिया को लेकर विवाद सामने आया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि मतदान केंद्र पर बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के नाम पर उनके हाथ पकड़कर जबरदस्ती वोटिंग करवाई जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में आज तक इस तरह की घटना कभी देखने को नहीं मिली। इस बार मतदान केंद्र पर हो रही गतिविधियों को लेकर लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने मतदान अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं और अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई है।
ग्रामीणों की मांग है कि जिला निर्वाचन अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लें और मतदान केंद्र की निष्पक्ष जांच करवाएं, ताकि प्रत्येक मतदाता अपनी मर्जी से और बिना किसी दबाव के मतदान कर सके।
सवाल यह है कि क्या बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की मदद के नाम पर उनकी मतदान की स्वतंत्रता प्रभावित की जा रही है?
घंटियाली गांव से हमारी ग्राउंड रिपोर्ट।