🔥 TRENDING Arunachal Police Seize 18,600 kg of Dr... BSF Arrests Pakistani National Along I... Mehbooba Criticizes NC Govt Over Exam... ମଞ୍ଚେଶ୍ୱରରେ ବାଲିଯାତ୍ରା ଅବସରରେ ଯାନ ଚଳାଚ... North Kashmir Drug Raid Seizes Rs 6 Cr... प्रकृति की सुंदरता से सजा क्षेत्र में...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

गांव-गांव तक डिजिटल बैंकिंग का संदेश पहुंचाएगी स्वाधार फिनएक्सेस की मोबाइल वैन

✍️ Reporter: Rajkumar Kaithwas 🗓 21 Nov 2026, 09:01 PM 👁 24
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बैंक ऑफ इंडिया के अग्रणी जिला प्रबंधक श्री जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
________________

ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेनदेन और साइबर धोखाधड़ी से बचाव के प्रति किया जाएगा जागरूक
________________

खरगोन 21 नवंबर 2026। भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय समावेशन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार संचालित वित्तीय समावेशन एवं संतृप्तिकरण अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक तक वित्तीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वाधार फिनएक्सेस द्वारा एक दिवसीय डिजिटल मोबाइल वैन अभियान आयोजित किया गया। बैंक ऑफ इंडिया के अग्रणी जिला प्रबंधक श्री सौरभ कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल वैन को रवाना किया।

स्वाधार फिनएक्सेस द्वारा संचालित इस मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेनदेन, बचत, सरकारी योजनाओं तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया जाएगा। संस्था का उद्देश्य वित्तीय जानकारी से वंचित ग्रामीण नागरिकों तक सरल भाषा में उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, जिससे वे बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित उपयोग कर वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक संचालित वित्तीय समावेशन एवं संतृप्तिकरण अभियान के तहत प्रदेश के सभी 55 जिलों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। खरगोन जिले के खरगोन, गोगावां और महेश्वर में स्वाधार फिनएक्सेस संस्था द्वारा आरबीआई के उपक्रम मनीवाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र (सीएफएल) संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों को वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण देने, बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने और सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य गांवों के प्रत्येक नागरिक तक बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाना, बचत के प्रति प्रोत्साहित करना, डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग की जानकारी देना तथा पात्र हितग्राहियों को सरकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाना है।

इस अवसर पर स्वाधार फिनएक्सेस के जिला प्रभारी श्री मनीष सिंह पटेल, सीएफएल खरगोन के प्रशिक्षक श्री सौरभ सेन सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
📲Get App