🔥 TRENDING Abu Dhabi Chamber leads delegation to... Farooq Abdullah Says Kashmir and India... *पंचायती राज आम चुनाव-2026 की तैयारियो... Visually Challenged Entrepreneur Srika... UP Minister's 'SP, Congress ki Lanka j... Lakshya’s unbeaten double century puts...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
गऊघाट से दिघोरी धाम तक बड़ी कावड़ यात्रा, शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक
Religion

गऊघाट से दिघोरी धाम तक बड़ी कावड़ यात्रा, शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

✍️ Reporter: Basant Yadav 🗓 24 Aug 2026, 09:54 PM 👁 167
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के नेतृत्व में गऊघाट से निकल कर श्रद्धालु शिव भक्तों ने श्वेत वस्त्र धारण कर कई गाँवों से होकर शृ गुरुरत्नेश्वर मंदिर, दिघोरी धाम में जलाभिषेक किया।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वाधान में पवित्र श्रावण मास में गऊघाट से कावड़ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में शिव के भक्त पवित्र जल भरकर गऊघाट से निकल कर शृ गुरुरत्नेश्वर मंदिर, गुरुधाम दिघोरी धाम तक पहुँचे।

भक्तों ने केसरिया वस्त्र धारण कर ‘बोल बम’ के जयकारे के साथ यात्रा में भाग लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में सम्मिलित हुए और मार्ग में निरंतर भजन-कीर्तन तथा उत्साहपूर्ण जयकारे सुनाई दिए।

यात्रा के मुख्य मार्ग में किरकिरंजी, नरवाखेड़ा, आमाकोल, जामुन टोला, बंदरा, कलरवाकी, पोड़ी, बिसाबाड़ी, कुकलहा, बंडोल और राहीवाडा जैसे स्थान शामिल थे। प्रत्येक गाँव में भक्तों ने शिवभक्तिमय गीत गाए और श्रद्धा के साथ आगे बढ़े।

यात्रा का समापन शृ गुरुरत्नेश्वर मंदिर, गुरुधाम दिघोरी धाम में हुआ, जहाँ भगवान शिव के जलाभिषेक का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जलाभिषेक से यात्रा समाप्त हुई और श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घर लौटते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
📲Get App