🔥 TRENDING बहोरनपुर थाना क्षेत्र के टीकापुर गांव... પ્રાકૃતિક ખેતીથી અશોકભાઈ તડવી બન્યા આત... ગોધરામાં ખોરાક અને ઔષધ નિયમન તંત્રની મ... सयला के बवत्रा गांव की स्कूल में शिक्ष... शहीद पवन यादव के अंतिम संस्कार में हंग... ब्यावर जवाजा पंचायत समिति के वार्ड‑4 म...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

गढ़वा: डंडा में घर की चोरी कांड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, बरामद सोना-चांदी के आभूषण

✍️ Reporter: Shamsher Ansari 🗓 20 Nov 2026, 08:37 AM 👁 31
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

झारखंड के गढ़वा जिले में डंडा थाना क्षेत्र से सोना-चांदी के आभूषण और नकदी की चोरी का मामला पुलिस ने सुलझाया है। छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और चोरी के सामान की बरामदगी की गई।

झारखंड के गढ़वा जिले में डंडा थाना क्षेत्र में घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है। पुलिस ने इस मामले में छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और चोरी किए गए सोना-चांदी के आभूषणों को बरामद कर लिया है। हालांकि, चोरी की गई 50 हजार रुपये नकदी की बरामदगी के संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर 2026 को डंडा थाना में लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था जिसमें बताया गया था कि दिनेश कुमार चौधरी के घर से अज्ञात चोरों ने सोना-चांदी के आभूषण तथा 50 हजार रुपये नकद चुरा लिए हैं। इस मामले में डंडा थाना में कांड संख्या 39/2026 दर्ज किया गया, जिसमें भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 305 के तहत प्राथमिकी पंजीकृत की गई।

पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के विशेष निर्देश पर डंडा थाना प्रभारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने धर्मेंद्र चौधरी, निवासी टोला किकरा, डंडा से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में धर्मेंद्र ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया और चोरी के आभूषणों को अलग-अलग दुकानों में बेच दिया।

इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर धर्मेंद्र चौधरी समेत मंटू चौधरी, संतोष चौधरी, संजय प्रसाद, रंजीत प्रसाद और दीपक कुमार सोनी को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के सामान को जब्त किया, जिसमें लगभग 0.7 ग्राम सोना जैसा नाक का छुछिया, 62 ग्राम चांदी जैसा लॉकेट, 110 ग्राम चांदी जैसी पहुंची, 200 ग्राम चांदी जैसी चार लरी सिकड़ी, 10 ग्राम चांदी जैसा बेरा और 1 ग्राम चांदी जैसा चंद्रमा आकार का लॉकेट शामिल है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों से पूछताछ के बाद मामले में आगे की अनुसंधानात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।
📲Get App