🔥 TRENDING एफ.आर.व्ही. ड्यूटी के अनाधिकृत उपयोग क... હિંમતનગર: મણિપુર સાંસદ પર યૌન શોષણના આ... Delhi Government Moves Designated Prot... Haryana NEET Round‑3 Seat Allotment 20... Haryana BSc Nursing Seats Allotted in... Haryana Playschool’s ‘Good Touch, Bad...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गढ़मुक्तेश्वर में रामलीला के छठे दिन कैकई कोप भवन प्रसंग का हुआ मंचन, राम वनवास की लीला देख भावुक हुए श्रद्धालु

✍️ Reporter: Ram Garg 🗓 12 Oct 2026, 03:58 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गढ़मुक्तेश्वर में रामलीला के छठे दिन कैकई कोप भवन प्रसंग का हुआ मंचन, राम वनवास की लीला देख भावुक हुए श्रद्धालु

गढ़मुक्तेश्वर में रामलीला के छठे दिन कैकई कोप भवन प्रसंग का हुआ मंचन, राम वनवास की लीला देख भावुक हुए श्रद्धालु

गढ़मुक्तेश्वर के बारादरी मैदान स्थित रामलीला मंच पर देर रात तक भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन किया जा रहा है। गढ़मुक्तेश्वर और बृजघाट के अलावा आसपास के गांवों में भी रामलीला का आयोजन हो रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्रीराम की लीलाओं का आनंद ले रहे हैं।
बारादरी मैदान में आयोजित रामलीला के छठे दिन राजा दशरथ का दर्पण अवलोकन, राजा दशरथ-कैकई संवाद तथा भगवान श्रीराम को वनवास की आज्ञा देने जैसी प्रमुख लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह की खुशियों के बीच अचानक दुख के बादल छा गए, जब महारानी कैकई कोप भवन में चली गईं। महारानी कैकई के कोप भवन में जाने की सूचना से राजा दशरथ आश्चर्यचकित रह गए। इसके बाद कैकई और राजा दशरथ के बीच हुए संवाद तथा भगवान श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास दिए जाने के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया।

मुख्य अतिथियों का समिति ने किया भव्य स्वागत
रामलीला के छठे दिन श्रीरामलीला समिति की ओर से मुख्य अतिथि अशोक सिंघल (कारखाने वाले), अजय सिंघल (सरस्वती ज्वेलर्स) एवं उनके पोते आशुतोष सिंघल तथा छोटेलाल सोनी (कृष्णा ज्वेलर्स) का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष धनवंत कुमार जैन, कार्यकारी अध्यक्ष पंडित विष्णु नागर, महामंत्री नितिन जैन, कोषाध्यक्ष पंडित अमित राय गौतम, संरक्षक पवन जैन, विजय शर्मा, संजीव शर्मा और नीरज शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने रामलीला के आयोजन की सराहना करते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई।

रामलीला के मंचन के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

गढ़मुक्तेश्वर से जिला रिपोर्टर राम गर्ग की रिपोर्ट।
📲Get App