Religion
गांधीनगर में 58वें वार्षिक महोत्सव का भव्य शुभारंभ, भक्ति और सिंधी संस्कृति का संगम
Watch on:
▶️ YouTube
हनुमानगढ़ जंक्शन के गांधीनगर में पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा श्री झूलेलाल जी के 58वें वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ ध्वजारोहण और भक्तिमय पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
हनुमानगढ़ जंक्शन के गांधीनगर में पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित श्री झूलेलाल जी के 58वें वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा, उल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ। महोत्सव की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर लाल साईं के चरणों में शीश नवाया गया।
महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। भगवान श्री झूलेलाल जी के जयकारों के बीच समाज के श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। वहीं, महिलाओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक डांडिया नृत्य ने आयोजन में चार चाँद लगा दिए। ढोल की थाप पर थिरकते कदम, चेहरे पर खुशी और हृदय में लाल साईं के प्रति अटूट श्रद्धा ने सिंधी संस्कृति की सुंदर एवं जीवंत झलक प्रस्तुत की।
यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सिंधी समाज की एकता, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का अनुपम उदाहरण बना। महोत्सव के शुभारंभ की कुछ खास झलकियाँ वीडियो के माध्यम से साझा की जा रही हैं।