🔥 TRENDING Goa HSSC 2026 Results Declared; Consol... Panaji and Porvorim SDPOs swap posting... Union Minister Shivraj Singh Chouhan t... Madhya Pradesh Grants 50% Reservation... उत्तर प्रदेश: दोस्त के साथ बर्थडे मनात... ગણદેવી પોલીસે શાકભાજીના કેરેટની આડમાંથ...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस कार्यालय उरई में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 02 Oct 2026, 11:02 AM 👁 4
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अपर पुलिस अधीक्षक ने महापुरुषों के चित्र पर किया माल्यार्पण, पुलिस कर्मियों को आदर्शों पर चलने के लिए किया प्रेरित

उरई, जालौन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को पुलिस कार्यालय जालौन (उरई) में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके उपरांत उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को दोनों महापुरुषों के आदर्शों एवं सिद्धांतों का पालन करते हुए कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों को मिष्ठान भी वितरित किया गया।
📲Get App