🔥 TRENDING પૂર્વ કચ્છ પોલીસે પ્રોહિબીશનના નાસતા ફ... रतलाम: जनसुनवाई में शिकायत पर पार्षद ल... સુરતમાં ROSCTL સબસીડી કૌભાંડનો માસ્ટરમ... સુરતમાં બ્રિજ પરથી પાણી નિકાલની પાઇપ ત... फर्रुखाबाद: सातनपुरमंडी अंडरपास में जल... ग्वालियर में थाना प्रभारियों का फेरबदल...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

गांधी जयंती पर नमो नमो क्रांति फाउंडेशन चलाएगा स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 01 Oct 2026, 09:05 PM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला पदाधिकारियों को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश

लखनऊ। गांधी जयंती के अवसर पर नमो नमो क्रांति फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में स्वच्छता अभियान एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी ने सभी जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, जिला संयोजकों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। फाउंडेशन की ओर से जारी सूचना के अनुसार 02 अक्टूबर को अपने-अपने जिले एवं क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम का समय स्थानीय स्तर पर सुविधानुसार निर्धारित किया जाएगा। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करने के साथ ही सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया जाएगा। प्रदेश संगठन ने सभी जिला पदाधिकारियों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। साथ ही आयोजित कार्यक्रम की फोटो एवं संक्षिप्त रिपोर्ट प्रदेश टीम को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं जिला संयोजकों को यह सूचना अपने-अपने जिला समूहों में तत्काल साझा करने को कहा गया है।
संदेश: “स्वच्छता अपनाएं — स्वस्थ समाज बनाएं।”
सेवा • संगठन • समर्पण • अनुशासन
📲Get App