National
गोंदिया में शिवकालीन युद्धकला का भव्य प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन श्री मारुति व्यायाम मंडल, शिवशक्ति अखाड़ा द्वारा प्रस्तुत किया गया।
शिवकालीन युद्धकला के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा और आत्मरक्षा के संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शास्त्री वार्ड में शिवकालीन युद्धकला का भव्य प्रदर्शन
गोंदिया। श्री शास्त्री वार्ड के राजा बाल गणेश उत्सव मंडल के तत्वावधान में बुधवार, 23 सितंबर 2026 को श्री शास्त्री वार्ड स्थित सिद्ध हनुमानजी महाराज मंदिर प्रांगण, गोंदिया में शिवकालीन युद्धकला का भव्य प्रदर्शन आयोजित किया गया।
यह प्रदर्शन श्री मारुति व्यायाम मंडल, शिवशक्ति अखाड़ा द्वारा प्रस्तुत किया गया। श्री मारुति व्यायाम मंडल के संचालक श्री रोहितजी श्रीभात्रे के मार्गदर्शन में उनके शिष्यों ने विभिन्न प्रकार की पारंपरिक शिवकालीन युद्धकलाओं एवं आत्मरक्षा कौशल का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित नागरिकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से युवा पीढ़ी एवं बच्चों को हमारी पारंपरिक युद्धकला, शौर्य, अनुशासन और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। प्रदर्शन के दौरान अखाड़े के कलाकारों ने अपने कौशल और साहस का प्रभावशाली परिचय दिया।
कार्यक्रम में शास्त्री वार्ड के अनेक वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें मंदिर अध्यक्ष लूक रामजी खोबरागड़े, मोहनजी अग्रवाल, विनोदजी येटरे, वेंकटजी सवालाखे, सौ. कल्पनाजी सवालाखे, निमाजी येटरे सहित परिसर के नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने शिवकालीन युद्धकला के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा और आत्मरक्षा के संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का आयोजन राजा बाल गणेश उत्सव मंडल, श्री शास्त्री वार्ड के राजा बाल गणेश उत्सव मंडल के तत्वावधान में किया गया तथा श्री मारुति व्यायाम मंडल शिवशक्ति अखाड़ा के संचालक श्री रोहितजी श्रीभात्रे एवं उनके शिष्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।