🔥 TRENDING Taylor Swift Wins Top Honors at VMAs 2... Actor Adam Brody Calls for ‘Free Pales... Taylor Swift Wins Video of the Year at... वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ने वाले दो... வேல்முருகன் கடும் விமர்சனம் Bubly Announces Temporary Hiatus from...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
गुठनी पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में भारी मात्रा में कोडीन युक्त केफ सिरप को बरामद किया
Crime

गुठनी पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में भारी मात्रा में कोडीन युक्त केफ सिरप को बरामद किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Sep 2026, 08:18 PM 👁 69
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिवान जिला के गुठनी थाना कि पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक ट्रक से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन सिरप को बरामद किया

सिवान से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
गुठनी में बड़ी कार्रवाई, 63.84 लाख का कोडिन कफ सिरप बरामद

सीवान के गुठनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक से भारी मात्रा में कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया है। बरामद सिरप की अनुमानित कीमत करीब 63 लाख 84 हजार रुपये बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।

दरअसल, गुठनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को जांच के लिए रोका गया। पुलिस के रुकने का इशारा मिलते ही ट्रक चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए। चालक और खलासी के इस तरह भागने पर पुलिस को ट्रक में संदिग्ध सामान होने का शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया।

पुलिस ट्रक को जब्त कर गुठनी थाना ले आई। सूचना मिलने पर ड्रग इंस्पेक्टर दयानंद प्रसाद सिंह और रविशंकर सिंह भी थाना पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रक को खाली कराया गया। जांच के दौरान ट्रक से 190 पेटी में कुल 28 हजार 500 बोतल कोडिन कफ सिरप बरामद होने की बात सामने आई है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 63 लाख 84 हजार रुपये बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस बरामद कफ सिरप से जुड़े दस्तावेजों, ट्रक और उसके मालिक सहित पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। वहीं फरार चालक और खलासी की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में कफ सिरप कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। फरार चालक और खलासी की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे मामले में और भी खुलासे होने की उम्मीद है।
📲Get App