🔥 TRENDING વિશ્વ હિન્દુ પરિષદ અને બજરંગ દળે દુર્ગ... Tripura Fisheries to Sell 10,117 kg Fi... Himachal Apple Crop Suffers as Delayed... Madhya Pradesh CM Mohan Yadav Declares... ઇડર પોલીસે સજા વોરન્ટમાં નાસતા ફરતા આર... વડોદરા કોર્ટમાં હાઈવોલ્ટેજ ડ્રામા: જજન...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

• गदन खेड़ा चौराहे पर स्कूल बस में लगी आग, सुरक्षित बचे कानपुर के छात्र

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 17 Oct 2026, 12:22 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

• गदन खेड़ा चौराहे पर स्कूल बस में लगी आग, सुरक्षित बचे कानपुर के छात्र

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कानपुर के कल्याणपुर स्थित 'गुरुनानक मॉडर्न स्कूल' के बच्चों को लेकर लखनऊ के आनंदी वाटर पार्क से टूर से लौट रही एक निजी बस में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर गदनखेड़ा बाईपास के पास अचानक आग लग गई।
जानकारी के अनुसार, बस में करीब 60 बच्चे और 3 शिक्षक सवार थे। चलती बस से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख बच्चों और स्टाफ में चीख-पुकार व अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोक दिया, जिससे सभी बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
📲Get App