🔥 TRENDING Chitkara University Suspends Classes U... Punjab CM Orders Strict Action Over Al... BJP Leader Ravneet Bittu Criticises AA... Knife attack on e‑rickshaw driver in B... CJI says Mumbai police refused Oct 2 p... CJP detainees in Assam claim 24‑hour f...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
गोतिया विवाद में खूनी संघर्ष: मारपीट में एक व्यक्ति की मौत, चार पर प्राथमिकी दर्ज
Crime

गोतिया विवाद में खूनी संघर्ष: मारपीट में एक व्यक्ति की मौत, चार पर प्राथमिकी दर्ज

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 26 Aug 2026, 05:40 PM 👁 116
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिक्रम थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव की घटना; पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, FSL टीम जांच में जुटी

पटना जिले के बिक्रम थाना अंतर्गत जमालपुर गांव में बुधवार सुबह जमीन या आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। सुबह करीब 7 बजे आपस में गोतिया (पट्टीदार) चंद्र भूषण यादव और सरस्वती उर्फ शतीश यादव के बीच हिंसक मारपीट हुई। इस घटना में गंभीर चोट लगने के कारण चंद्र भूषण यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

पिता की शिकायत पर चार के खिलाफ मामला दर्ज

घटना के बाद मृतक के पिता बैकुंठ यादव ने बिक्रम थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़ित पिता के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में सरस्वती उर्फ शतीश यादव, देवेंद्र यादव, आकाश और आर्यन को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

FSL टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

वारदात की सूचना मिलते ही बिक्रम थाने की पुलिस टीम तुरंत एक्शन में आई और घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

अग्रतर कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतक चंद्र भूषण यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया है। पालीगंज SDPO के मुताबिक, इस संबंध में सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
📲Get App