🔥 ट्रेंडिंग मुख्यमंत्री मोहन यादव का हरसूद भ्रमण न... पश्चिम बंगाल में वकीलों और सीपीएम समर्... जीए ने आज से राज्यव्यापी विरोध कार्यक्... मोकामा में नया दोहरी रेलवे पुल गंगा पर... ग्वालियर में सोशल मीडिया के माध्यम से... बिहार में कथित धांधली के आरोपों पर मतद...
06 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रक्षा

गौशालाओं की व्यवस्थाओं को लेकर अखंड राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने सौंपा ज्ञापन

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 05 अक्टू. 2026, 09:55 PM 👁 32
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उरई तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, व्यवस्थाओं में लापरवाही से गोवंश के बीमार होने और मृत्यु की स्थिति पर जताई चिंता

उरई, जालौन। जनपद जालौन के सभी विकासखंडों में संचालित गौशालाओं की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कराए जाने तथा गोवंश के लिए पर्याप्त चारा और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर अखंड राष्ट्रीय हिन्दू सेना, जिला जालौन द्वारा उरई तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि जिले की विभिन्न गौशालाओं में गोवंश के लिए चारे और पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण गायें बीमार पड़ रही हैं। उचित देखभाल एवं व्यवस्थाओं के अभाव में गोवंश की मृत्यु होने की भी स्थिति सामने आ रही है। संगठन ने प्रशासन से जनपद के सभी ब्लॉकों की गौशालाओं का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच कराने और कमियों को तत्काल दूर कराने की मांग की। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. पी सिंह बघेल (एडवोकेट) के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन के दौरान जिला अध्यक्ष जालौन जंग बहादुर सिंह, शीलू पाल, मनीष पाल एवं पंकज गुप्ता, उरई जिला जालौन उपस्थित रहे। संगठन ने प्रशासन से गौशालाओं में गोवंश के लिए चारा, स्वच्छ पानी और आवश्यक देखरेख की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि गोवंश को बीमारियों एवं असमय मृत्यु से बचाया जा सके।
📲Get App