🔥 TRENDING બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
गोशाला में खुले में पड़े मिले मृत गोवंशों के शव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धरने पर बैठे
Crime

गोशाला में खुले में पड़े मिले मृत गोवंशों के शव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धरने पर बैठे

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 09 Sep 2026, 08:10 AM 👁 71
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर। जिले में संचालित अस्थायी गो आश्रय स्थल में मंगलवार को निरीक्षण के दौरान गोवंशों की बदहाली और व्यवस्थाओं में अनियमितताएं सामने आईं। गोशाला परिसर में बीमारी से मृत पांच गोवंशों के शव खुले में पड़े मिले, जिन्हें देखकर मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। शवों को चील-कौए और कुत्ते नोच रहे थे।

बताया गया कि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार वर्मा ने समर्थकों के साथ गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान कई गोवंश गंभीर बीमारी से ग्रसित मिले। गोशाला में चारे की समुचित व्यवस्था नहीं थी। परिसर में जगह-जगह गंदगी मिली और हरा चारा भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं था।
स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व गोशाला का संचालन निजी एनजीओ शिव ग्राम उद्योग विकास समिति को हैंडओवर किया गया था। निरीक्षण के दौरान पांच मृत गोवंशों के शव खुले में मिलने के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार वर्मा ने समर्थकों के साथ गोशाला के गेट पर धरना शुरू कर दिया।
धरने की सूचना मिलने पर खंड विकास अधिकारी श्रीश कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और गोशाला की जांच की। जांच के दौरान परिसर में एक बोरे में गोवंशों की हड्डियां भी मिलने की बात सामने आई।
खंड विकास अधिकारी ने गोशाला संचालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देते हुए बिसवां कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। वहीं, धरने पर बैठे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने चेतावनी दी कि यदि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो आगे आंदोलन किया जाएगा।
गोशाला में मृत गोवंशों के शव खुले में मिलने की घटना ने गोवंशों की देखभाल और गोशाला संचालन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
📲Get App