🔥 TRENDING સુરેન્દ્રનગરમાં નવા વર્ષની શરૂઆતમાં ચો... HH Art Spaces launches as new cultural... Goa Government to Eliminate Stenograph... भोपाल में NCMC स्मार्ट कार्ड से मेट्रो... Speeding car fatally strikes 21‑year‑o... Nagaland MLA Calls for Education to Pr...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
गुरसिया पुल पर ट्रेलर-स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत, नीचे गिरने से बाल-बाल बची स्कॉर्पियो,कटघोरा-अंबिकापुर NH-130 पर बड़ा हादसा
Local

गुरसिया पुल पर ट्रेलर-स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत, नीचे गिरने से बाल-बाल बची स्कॉर्पियो,कटघोरा-अंबिकापुर NH-130 पर बड़ा हादसा

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 07 Sep 2026, 07:08 AM 👁 96
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर गुरसिया पुल के ऊपर ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत हो गई।

कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर गुरसिया पुल के ऊपर ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पुल से नीचे गिरते-गिरते बाल-बाल बची। स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे, जो रायपुर से इलाज कराकर अपने घर अंबिकापुर लौट रहे थे।
ट्रेलर चालक के अनुसार ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही डायल-112 और बांगो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात बहाल कराया।
📲Get App