🔥 ट्रेंडिंग सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी नाम और प्रतीक... सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के स्पीक... सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म 6 रो में बदलाव... एआईएमआईएम पर फिर से विवाद, विपक्ष ने व... बिहार में बाएं दलों ने सीईसी गीयनेश कु... कांग्रेस के नेता सूरज ठाकुर ने कहा, पा...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
टेक्नोलॉजी

गोरस मोबाइल ऐप से स्मार्ट होगा पशुपालन, पशुपालकों को मोबाइल पर मिलेंगी जरूरी सेवाएं

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 28 सित. 2026, 04:46 PM 👁 28
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पशुपालक भाई आज ही ‘गोरस मोबाइल ऐप’ डाउनलोड करें और तकनीक से जुड़कर पशुपालन को बनाएं स्मार्ट

भोपाल। पशुपालन को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में ‘गोरस मोबाइल ऐप’ पशुपालकों के लिए उपयोगी डिजिटल माध्यम बनकर सामने आया है। इस ऐप के माध्यम से पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य सहित पशुपालन से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां मोबाइल फोन पर ही सहज रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। गोरस मोबाइल ऐप का उद्देश्य पशुपालकों तक जरूरी सेवाओं और जानकारियों की पहुंच आसान बनाना है, ताकि उन्हें पशुपालन से संबंधित जानकारी के लिए बार-बार अलग-अलग माध्यमों पर निर्भर न रहना पड़े। मोबाइल तकनीक के माध्यम से पशुपालक अपने पशुओं के स्वास्थ्य और देखभाल से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। ऐप के माध्यम से पशुपालकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए पशुपालन को अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इससे पशुपालकों को समय पर आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।
📲Get App