🔥 ट्रेंडिंग पिता के नाम हटने के बाद पश्चिम बंगाल म... बिहार के स्कूलों को मार्च 2027 तक आधार... झाँसी मंडल के 75 गौरवशाली वर्षों की वि... बिहार की मुफ्त कोचिंग से IIT और AIIMS... साइकलोन अर्नब ने बिहार के दो जिलों में... अचरा रोड, नवाबगंज के उमरपुर में दर्दना...
25 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

ग्राम पंचायत कमालपुर, हरदोई में नाली-खड़ंजा न बनने से ग्रामीण परेशान*

✍️ रिपोर्टर: Moshin 🗓 25 नव. 2026, 07:47 PM 👁 31
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

> *हरदोई के कमालपुर में सालों से नाली-खड़ंजा नहीं बना, बारिश में कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान, प्रशासन से जल्द निर्माण की मांग।

*ग्राम पंचायत कमालपुर, हरदोई में नाली-खड़ंजा न बनने से ग्रामीण परेशान*

*कमालपुर, हरदोई -* जनपद हरदोई की ग्राम पंचायत कमालपुर में विकास कार्यों की अनदेखी का मामला सामने आया है। यहां कई मोहल्लों में आज तक नाली और खड़ंजा का निर्माण नहीं हो सका है।

ग्रामीणों के अनुसार कच्ची गलियों में बरसात के दिनों में घुटने भर कीचड़ हो जाता है। नाली न होने से घरों का गंदा पानी सीधे रास्ते पर बहता है, जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है। स्कूली बच्चों और महिलाओं को आने-जाने में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत द्वारा कई बार प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन ब्लॉक स्तर से बजट न मिलने के कारण काम लटका हुआ है। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन हरदोई से मांग की है कि मौके पर जांच कराकर जल्द से जल्द नाली-खड़ंजा का निर्माण कराया जाए।
📲Get App