🔥 TRENDING Bihar Health Minister Nishant Kumar Ur... Villagers Detain Newlywed Woman and Si... Three arrested for tearing posters on... Indore interior designer, 24, dies by... लखनऊ Ujjain Police Arrest Gaziyabad Youth O...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ग्राम पंचायत गोरता में उत्साह के साथ मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों के योगदान को किया गया सम्मानित

✍️ Reporter: Mukesh Yadav 🗓 23 Nov 2026, 03:49 PM 👁 64
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरता में मितानिन दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली मितानिनों का सम्मान करते हुए उनके सेवाभाव और समर्पण की सराहना की गई।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गोरता के सरपंच राम कुमार अनिल, पंचायत सचिव, क्षेत्र की समस्त मितानिनें, पंचगण एवं उपसरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित मितानिनों में सुनीता राजवाड़े, सावित्री राजवाड़े, सुमित्रा राजवाड़े, ज्योति राजवाड़े, शांति राजवाड़े, चंद्रकला दास, प्रमिला राजवाड़े, बिंदेश्वरी राजवाड़े, रामबाई, कमला राजवाड़े, सुशीला दास एवं राजकुमारी साहू सहित अन्य मितानिनें शामिल रहीं।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं की देखभाल, टीकाकरण तथा शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम के माध्यम से मितानिनों के सेवाभाव और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया गया। जनप्रतिनिधियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया।

24 NEWS | लखनपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़
📲Get App