🔥 TRENDING आज महाराज श्री महेंद्र रिपुदमन सिंह भद... राज्यपाल हरिभाऊ बागडे यांचे एक महिन्या... New Zealand Cricket Team Loses Key Pla... Gold & Silver Prices on Nov 2: Latest... India Introduces New Rules to Regulate... OrissaPOST Horoscope: Gemini Families...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ग्राम मोहलिया में गरजे बसपा जॉन प्रभारी वागीश कुमार कहा गांव गांव तक पहुंचाएंगे मांडव्वर काशीराम की विचारधारा

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 02 Nov 2026, 09:34 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गांव चलो अभियान के तहत मिलक विधानसभा के बूथ 279 पर बसपा की बैठक संगठन मजबूती युवाओं और वंचित वर्गों की भागीदारी पर दिया गया जोर

ग्राम मोहलिया में गर्जे बसपा जॉन प्रभारी वागीश कुमार, कहा— "गांव-गांव तक पहुंचाएंगे मान्यवर कांशीराम साहब की विचारधार


गाँव चलो अभियान' के तहत मिलक विधानसभा के बूथ 279 पर बसपा की बैठक, संगठन मजबूती, युवाओं और वंचित वर्गों की भागीदारी पर दिया गया जोर

शाहाबाद रामपुर से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​
रामपुर शाहाबाद बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे 'ग्राम चलो अभियान' के अंतर्गत सोमवार को मिलक विधानसभा के टांडा सेक्टर स्थित ग्राम मोहलिया के बूथ संख्या 279 पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुरादाबाद मंडल जोन प्रभारी वागीश कुमार का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता मिलक विधानसभा कोषाध्यक्ष लोकेश कुमार ने की।
​बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वागीश कुमार ने कहा, "बहुजन समाज पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन तथा बहुजन समाज के मान-सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की विचारधारा का आंदोलन है। मान्यवर कांशीराम साहब ने बहुजन समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया था।" उन्होंने आगे कहा कि 'ग्राम चलो अभियान' के माध्यम से पार्टी की नीतियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना हम सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
​बैठक की अध्यक्षता कर रहे लोकेश कुमार ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक ताकत उसके बूथ स्तर पर होती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल और एकजुटता के साथ नए लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया।
​विधानसभा सचिव मोनिश सागर ने युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन को गति देने के लिए युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों से अवगत कराने की अपील की। वहीं, शान मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि मुस्लिम समाज सहित सभी वंचित और पिछड़े वर्गों को शिक्षा, रोजगार तथा राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने सत्ता और सरकार में मुस्लिम समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक जागरूकता पर बल दिया।
​बैठक में उपस्थित अन्य बसपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी ग्राम स्तर पर संगठन के विस्तार और अभियान को गति देने के संबंध में अपने विचार साझा किए।
​
इस अवसर पर मुख्य रूप से सौरन लाल, मुन्ना लाल, धर्म सिंह, अमित कुमार, गोविंद, पीयूष, अतुल सिंह, राजबाबू, मौनेश कुमार, अनमोल दिवाकर, वीर सिंह, रवि कुमार और शान मलिक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।
📲Get App