🔥 TRENDING आँख में लेज़र लगने से अनवर वीआईपी की बि... શાપરમાં કારખાનામાં ગેટ ફિટ કરતી વખતે હ... पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह... बहुजन समाज पार्टी के पूर्व नेता आकाश आ... અરવલ્લી LCB દ્વારા પોશડોડા ભરેલી કારનો... Female Elephant Found Dead in Jharkhan...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ग्राम बलबहरा ग्राम सभा का आमंत्रण तो दिया जाता है, लेकिन आला अधिकारियों की अनुपस्थिति से उठ रहे सवाल

✍️ Reporter: राजभान कुशवाहा 🗓 02 Oct 2026, 05:05 PM 👁 24
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
ग्राम बलबहरा ग्राम सभा का आमंत्रण तो दिया जाता है, लेकिन आला अधिकारियों की अनुपस्थिति से उठ रहे सवाल
शहडोल। ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों को ग्रुप एवं अन्य माध्यमों से आमंत्रण दिया जाता है, लेकिन ग्राम सभा के दौरान संबंधित आला अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब ग्राम सभा में आमंत्रित किया जाता है लेकिन ग्राम पंचायत बलबहरा में संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि पंचायत के विकास कार्यों, योजनाओं और जनसमस्याओं पर प्रभावी ढंग से चर्चा हो सके।
ग्रामीणों के अनुसार, कई बार ग्राम सभा में महत्वपूर्ण मुद्दे रखे जाते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के अनुपस्थित रहने से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं और शिकायतों का उचित निराकरण नहीं मिल पाता। इससे ग्राम सभा की पारदर्शिता और उसकी उपयोगिता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम सभा में संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और यदि किसी अधिकारी को अनुपस्थित रहना हो तो उसका उचित कारण दर्ज किया जाए। साथ ही ग्राम सभा की कार्यवाही नियमानुसार दर्ज कराते हुए ग्रामीणों को भी इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि ग्रामीणों की भागीदारी और पंचायत व्यवस्था में जवाबदेही का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में इसकी प्रक्रिया का नियमानुसार पालन होना आवश्यक है।
📲Get App