🔥 TRENDING बीदर जिले की खबरें LPG ભાવ વધારાથી તહેવારો પહેલા સામાન્ય... બરોડા ડેરીમાં દૂધની આવકમાં ૭૫ લાખ લિટર... Punjab Deploys Tractor Fire Tenders to... MRPL Shares Drop Over 5% After Mangalo... History‑sheeter arrested after assault...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

गोरखपुर सिविल एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस महानिदेशक ने किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 01 Oct 2026, 08:48 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सतर्कता और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने पर जोर

गोरखपुर। दिनांक 30 सितंबर 2026 को आलोक सिंह, पुलिस महानिदेशक, यूपीएसएसएफ/पीएसी, उत्तर प्रदेश द्वारा सिविल एयरपोर्ट, गोरखपुर का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान निहारिका शर्मा, सेनानायक, 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर, विजय कौशल, एजीएम (ऑपरेशन) एयरपोर्ट, अशोक कुमार यादव, सहायक सेनानायक, 02वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल, गोरखपुर तथा विनोद कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक/मुख्य सुरक्षा अधिकारी, गोरखपुर एयरपोर्ट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं सतर्क बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित व्यवस्थाओं का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में निरंतर सतर्कता बरतने तथा यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया गया।
📲Get App