🔥 TRENDING गयाजी जिला के आमस थाना क्षेत्र में अपर... ગુલશન-એ-અહમદ ટ્રસ્ટની શબવાહિની સેવા પર... लोकप्रिय आमदार किसनजी कथोरे साहेब यांच... Sakina Itoo urges exclusion of Jammu &... Jammu Kashmir Police Issue Warning on... Gold rate in South Goa reported on 29...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन, सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 29 Nov 2026, 05:00 PM 👁 19
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनता दर्शन में जनसेवा और सुशासन का संकल्प, फरियादियों को राहत दिलाने के लिए सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘नया उत्तर प्रदेश’ नई आकांक्षाओं, नई संभावनाओं और विकास के व्यापक संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसी जनकल्याणकारी दृष्टि और सेवा-संवेदना के भाव के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य किया जाए। प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उसका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। जनता दर्शन कार्यक्रम प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी प्रतिबद्धता और जनसेवा के संकल्प को दर्शाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोर इस बात पर है कि शासन-प्रशासन जनता के प्रति जवाबदेह बने और लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। ‘नया उत्तर प्रदेश’ के विकास पथ पर सरकार सुशासन, जनकल्याण और जनविश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत है।
📲Get App