🔥 ट्रेंडिंग दिल्ली की हवा 'खराब': GRAP-1 प्रतिबंध... दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता खराब,... हड़ताल की कमी दूर करने हेतु हरियाणा के... हॉकी हरियाणा ने वापसी करके राष्ट्रीय च... हरियाणा में 12+ लोगों को काटने के आरोप... छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने दो नई रेल...
21 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कुड़वा गांव में घर पहुंचकर गाली-गलौज करने, पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

✍️ रिपोर्टर: ashif 🗓 21 अक्टू. 2026, 07:10 PM 👁 10
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पीड़ित कुलदीप सिंह उर्फ अंगद सिंह ने गौरीगंज कोतवाली में शिकायत देकर आरोप लगाया कि 20 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:40 बजे आरोपी उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। शोर सुनकर जब उसकी मां और बहन ने विरोध किया तो उनके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

पिस्टल दिखाकर पांच लाख रुपये मांगने का आरोप

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर उसके भाई अंगद सिंह को घर से बाहर बुलाने के लिए कहा। आरोप है कि इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों को गोली मारने की धमकी भी दी गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी कथित तौर पर पिस्टल लहराते हुए वहां से चले गए। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जाते समय आरोपियों ने अगले दिन तक पांच लाख रुपये पहुंचाने की धमकी दी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गौरीगंज पुलिस ने राहुल तिवारी, रिंकू तिवारी, अंकुर ओझा, डब्लू सिंह और अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धाराओं 308(4), 191(2), 189(4), 352, 351(3) और 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
📲Get App