Religion
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन समागम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
प्रेम, समानता, भाईचारे और निःस्वार्थ सेवा का संदेश देती हैं गुरु नानक देव की शिक्षाएं : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
नई दिल्ली। श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर नई दिल्ली स्थित लोक निवास में भव्य शबद कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। माननीय उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू द्वारा आयोजित इस पावन कार्यक्रम में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर गुरु साहिब की महान शिक्षाओं, उनके आदर्शों और मानवता के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया गया। शबद कीर्तन के माध्यम से वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक हो गया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने संपूर्ण मानवता को प्रेम, समानता, भाईचारे और निःस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया। उनका अमर संदेश ‘सरबत दा भला’ आज भी पूरी दुनिया को एकता, सद्भाव और मानव कल्याण की प्रेरणा देता है। उन्होंने गुरु नानक देव के चरणों में अरदास करते हुए कामना की कि सभी पर गुरु साहिब की कृपा और मेहर सदैव बनी रहे तथा समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे की भावना मजबूत हो। कार्यक्रम का समापन श्रद्धा और भक्ति के साथ ‘वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह’ के जयकारे के साथ हुआ।