🔥 TRENDING लोणावळ्यात मनसेच्या मावळ तालुकाध्यक्षा... Odisha Braces for Cyclone Expected Aro... Telangana Rejects Andhra Pradesh’s Dem... Seven devotees die in two road acciden... Andhra Pradesh: Intensive Search Launc... Gujarat Elderly Man Loses ₹9.02 Lakh i...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया, मानवता और भाईचारे का दिया संदेश

✍️ Reporter: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 24 Nov 2026, 05:28 PM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया, मानवता और भाईचारे का दिया संदेश

गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया, मानवता और भाईचारे का दिया संदेश

लोकेशन – बिलासपुर, छत्तीसगढ़।
संवाददाता – रवि तिवारी।

बिलासपुर। सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं महान समाज सुधारक गुरु नानक देव जी की 557वीं जयंती देशभर में श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ प्रकाश पर्व के रूप में मनाई गई। इस पावन अवसर पर विभिन्न गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजाए गए। श्रद्धालुओं ने गुरुवाणी का श्रवण कर गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अग्रसेन चौक स्थित गैलेक्सी मेड सर्विस के संचालक गुरप्रीत सिंह मुंजाल ने शहरवासियों एवं प्रदेशवासियों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की लख-लख बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने हमेशा मानवता, प्रेम, समानता, सेवा और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता और सद्भाव के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

गुरप्रीत सिंह मुंजाल ने कहा कि हमें जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे के साथ मिलजुलकर रहना चाहिए तथा जरूरतमंदों की सेवा करते हुए मानवता को सर्वोपरि रखना चाहिए।

उन्होंने बताया कि अग्रसेन चौक स्थित गैलेक्सी मेड सर्विस वर्ष 2017 से लगातार अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। इस संस्थान के माध्यम से अब तक लगभग 3000 से अधिक बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने में सहयोग किया जा चुका है।

अंत में उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने और प्रेम, सेवा एवं सद्भाव के साथ समाज को आगे बढ़ाने की अपील की।
📲Get App