🔥 TRENDING Monsoon Expected to Arrive in Delhi-NC... IMD Issues Orange Rain Alert for Delhi... Three Women Dead After Canal Snorkelin... Delhi Set to Stay Dry While Heavy Rain... Bollywood Stars Launch Five E-commerce... Soybean Oil Tanker Overturns in Bhopal...
30 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

गोपालपुर थाना क्षेत्र में हाइवा ने बाइक सवार मा बेटे को मारा धक्का

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 30 Sep 2026, 08:58 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गोपालपुर थाना क्षेत्र सिरपतपुर में बाइक सवार मां बेटे को हाइवा ने मारा धक्का मां कि हुई मौत बेटा घायल। पुलिस हाइवा को जप्त कर आगे कि कार्रवाई में जुटी

फुलवारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गोपालपुर में हाइवा ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, महिला की मौत, बेटा बाल-बाल बचा
उपचालक हिरासत में, चालक फरार; पुलिस ने हाइवा किया जब्त



गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिरपतपुर के निकट मंगलवार को बालू लदे हाइवा ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी 65 वर्षीय महिला इंदु देवी की हाइवा से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अनिस कुमार बाल-बाल बच गया।

जानकारी के अनुसार, जहानाबाद जिले के हुलासगंज निवासी अनिस कुमार अपनी मां इंदु देवी को बाइक पर बैठाकर पटना आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे बालू लदे हाइवा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इंदु देवी सड़क पर गिर गईं और हाइवा उन्हें कुचलते हुए निकल गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर लिया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, जबकि उपचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
📲Get App